- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World Cup Qualifier 2017: India thrash Thailand by 9 wickets
महिला क्रिकेट: भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया
पहले मैच में श्रीलंका को हराने के बाद दूसरे मैच में थाईलैंड को दी मात।
Published On Feb 08, 2017, 02:24 PM IST
Last UpdatedFeb 08, 2017, 02:24 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप क्वालिफायर में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में थाईलैंड को नौ विकेट से मात दी। कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम ने अपने खाते में 2 अंक जोड़ लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 29.1 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई। टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए मानसी जोशी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड को दो-दो विकेट मिले। ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 114 रनों से हराया
इसके अलावा, शिखा पांडे को एक सफलता हासिल हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद आसान था। भारत ने केवल एक विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने 15, जबकि तिरुष कामिनी ने नाबाद 24 और वेदा कृष्णमूर्ति ने नाबाद 17 रन बनाए। भारत का एकमात्र विकेट हरमनप्रीत के रूप में गिरा। थाईलैंड के लिए एकमात्र विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज सोरनारिन तिपोच रहीं। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में दीप्ति शर्मा के आलराउंड खेल तथा युवा बल्लेबाज देविका वैद्य और कप्तान मिताली राज की बड़ी अर्धशतकीय पारियों की मदद से 114 रन से जीत के साथ आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। ये भी पढ़ें: मौके का पूरा फायदा उठाना चाहूंगा: अभिनव मुकुंद
भारत ने ग्रुप ए के इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद दीप्ति शर्मा के 54 रन, देविका की 89 रनों की पारी और मिताली के नाबाद 70 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 259 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 145 रन ही बना पायी। भारत को इस जीत से दो अंक मिले।