भारत को 8 विकेट से हरा वर्ल्ड टी20 फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 05:22 AM IST

Published On Nov 23, 2018, 05:22 AM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 05:22 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर उसके पहली बार फाइनल में पहुंचने के सपने पर पानी फेर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने महज 2 विकेट खोकर 17.1 ओवर में 116 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भले ही धीमी रही लेकिन स्कीवर और जोन्स के दम पर टीम ने इस लक्ष्य को 17.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। राधा यादव की गेंद पर टैमी ब्यूमोंट (1) अरुणधति रेड्डी की गेंद पर लपकी गईं। इसके बाद, सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट (8) ने जोन्स के साथ मिलकर 20 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी अधिक देर तक नहीं टिक पाई। दीप्ति शर्मा ने डेनियल को रोड्रिगेज के ही हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एमी ने इसके बाद स्कीवर के साथ टीम की पारी को संभाला। दोनों ने कोई और नुकसान किए बगैर 92 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने 116 रनों का स्कोर बनाया। भारत के लिए दीप्ती शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।

भारत के लिए स्मृति मंधाना (34) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, जेमिमाह रोड्रिगेज (26) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इसके अलावा टीम की कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 113 रनों का लक्ष्य दिया। इस पारी में इंग्लैंड के लिए टीम की कप्तान हीथर नाइट ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, सोफी एक्लेस्टोन और क्रिस्टी जॉर्डन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, महिला टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड का सामना 24 नवम्बर को खिताबी मुकाबले में अब आस्ट्रेलिया से होगा। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार खिताब के लिए भिड़ेंगे।

 

Editor's Pick