Women’s World T20: वाटकिन और केर ने न्‍यूजीलैंड को दिलाई जीत

पाकिस्‍तान की ओर से सना मीर और आलिया रियाज ने दो-दो विकेट लिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 16, 2018, 01:28 PM IST

Published On Nov 16, 2018, 01:28 PM IST

Last UpdatedNov 16, 2018, 01:28 PM IST

New Zealand Women © Getty Images (file image)

जेस वाटकिन और अमेलिया केर  की स्पिन जोड़ी की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्‍यूजीलैंड ने आईसीसी महिला टी-20 विश्‍व कप के तहत खेले गए मैच में पाकिस्‍तान को 54 रन से हरा दिया।

प्रोविडेंस स्‍टेडियम में खेले गए विश्‍व कप के 14वें मैच में पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 144 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओपनर सोफी डिवाइन ने 31 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली वहीं सूजी बेट्स ने 31 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया। मार्टिन 29 रन बनाकर आउट हुईं वहीं कप्‍तान एमी स्‍टैथरवेट ने 26 रन की पारी खेली।

पाकिस्‍तान की ओर से सना मीर और आलिया रियाज ने दो-दो विकेट लिए।

न्‍यूजीलैंड की ओर से रखे गए 145 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम 18 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। पाक की ओर से कप्‍तान जवेरिया खान ने सबसे अधिक 36 रन की पारी खेली।

इसके अलावा आलिया रियाज (12) और निदा डार (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सकीं। उसके आठ बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। न्‍यूजीलैंड की ओर से केर और वाटकिन ने 3-3 विकेट लिए।

पाकिस्‍तान की टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट 38 रन के अंदर गंवाए। इस ग्रुप से भारतीय टीम ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

संक्षिप्‍त स्‍कोर :

न्‍यूजीलैंड 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन (सूजी बेट्स 35, सोफी डिवाइन 32, आलिया रियाज 2/29)।

पाकिस्‍तान 18 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट (जवेरिया खान 36, जेस वाटकिन 3/9, अमेलिया केर 3/21)।

Editor's Pick