महिला वर्ल्ड टी20 : वेस्टइंडीज को 71 रन से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 06:18 AM IST

Published On Nov 23, 2018, 06:18 AM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 06:18 AM IST

Australia women team @icc twitter page

अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में मिली जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाने पिछले टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। इसे लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम हासिल नहीं कर पाई और 71 रनों पर ही सिमट गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी में अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई। टीम के लिए एलीसा हेली (46) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान मेग लानिंग (31) और रेचेल हेनस (25) ने अहम योगदान दिया। हेनस नाबाद रहीं।

Dominant Australia powers into a fifth-straight #WT20 final after a comprehensive win over the defending champion West Indies at Sir Vivian Richards Stadium in Antigua

इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए शकीरा सेलमन, कप्तान स्टेफनी टेलर, हैली मैथ्यूज, एफी फेचर और डेंड्रा डोटिन को एक-एक विकेट हासिल हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे असहाय देखा गया। कप्तान स्टेफनी (16) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और 71 रनों पर ही मौजूदा विजेता टीम की पारी ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज को 71 रनों पर ढेर करने में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पैरी, डेलिसा किमिंस और एश्ले गार्डनर ने अहम भूमिका निभाई। तीनों ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा, मेगन स्कट, सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वारेहाम को एक-एक सफलता मिलि।

ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलिसा हेली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह इस टूर्नामेंट में उनका चौथा पुरस्कार था।

Editor's Pick