×

महिला वर्ल्‍ड टी-20: इंग्‍लैंड और श्रीलंका का मैच बारिश की भेंट चढ़ा

इंग्‍लैंड की टीम अगले मुकाबले में बांग्‍लादेश से सोमवार को भिड़ेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 11, 2018 1:25 PM IST

श्रीलंका और इंग्‍लैंड  के बीच आईसीसी महिला वर्ल्‍ड टी-20 के तहत शनिवार को खेला जाने वाला चौथा मुकाबला बारिश के कारण्‍ रद्द हो गया।

सेंट लूसिया में होने वाले इस मुकाबले से एक दिन पूर्व रात को जमकर बारिश जो शुरू हुई वो मैच के दिन भी रूकरूकर होती रही जिसकी वजह से अंपायर ने मैच शुरू होने से 10 मिनट पहले एक गेंद फेंके बिना इसे रद्द घोषित कर दिया।

रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों को अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा। वेस्‍टइंडीज के मौसम विभाग ने अगले पांच से आठ दिन बारिश का पूर्वानुमान लगाया है सेंट लूसिया में भी ये संभव है जहां नौ मैचों का आयोजन होना है।

टूर्नामेंट के पहले दिन के खेल का आकर्षण भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी रही। हरमनप्रीत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच को भारत ने 34 रन से अपने नाम किया था। इसी दिन ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान और विंडीज ने बांग्‍लादेश को हराकर अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की।