- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World T20: I will keep scoring runs for India: Mithali Raj
मिताली राज बोली, 'मैं भारतीय टीम के लिए रन बनाती रहूंगी'
टूर्नामेंट में लगातार दो अर्धशतक बना चुकी मिताली ने मैच के बाद कहा -वह भारत के लिए रन बनाती रहेंगी।
Published On Nov 16, 2018, 04:38 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2018, 04:38 PM IST
mithali raj @ Getty Images
आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में भारत की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज शानदार लय में हैं। टूर्नामेंट में लगातार दो अर्धशतक बना चुकी मिताली ने मैच के बाद कहा वह भारत के लिए रन बनाती रहेंगी।
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत की तरफ से मिताली राज ने सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली। मिताली की पारी की बदौलत ही भारतीय टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो पाई।
भारत के लिए रन बनाती रहूंगी
मिताली ने मैच के बाद कहा, ”आप एक गेंद के लिए दो तीन अलग-अलग शॉट्स तैयार रखते हैं। आप अपने खेल में लगातार बदलाव करने की कोशिश करते रहते हैं। पावरप्ले के दौरान चौका हासिल करने के लिए सिर्फ इन फील्ड को भेदने की जरूरत होती है। इस एक चीज पर मैंने काम किया है और मुझे विश्वास है भारत के लिए रन बनाती रहूंगी।”
विश्व कप के बाद टीम ने किया सुधार
”इस टीम ने पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से काफी सुधार किया है। काफी यंग लड़कियां हैं जो टी20 क्रिकेट में खेलने का ढंग बदलना चाहती हैं। मैं तो बिल्कुल चाहती हूं कि वो विश्व कप को जीतें।”
मिताली राज को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। पाकिस्तान के खिलाफ 56 रन तो आयरलैंड के साथ खेलते हुए उन्होंने 51 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मिताली 107 रन से साथ पांचवें नंबर पर है।