- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World T20: Salma Khatun to lead Bangladesh
महिला वर्ल्ड T20 के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, सलमा करेंगी अगुवाई
बांग्लादेश के पास अनुभवी ऑलराउंडर कप्तान खातुम के अलावा स्पिन विभाग में रुमाना अहमद और नाहिदा अख्तर जैसी गेंदबाज हैं।
Published On Oct 10, 2018, 12:08 AM IST
Last UpdatedOct 10, 2018, 12:08 AM IST
bangladesh-women-team @icc-twitter
बांग्लादेश ने अगले महीने आयोजित होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है।
15 सदस्यीय महिला टीम की कमान अनुभवी सलमा खातूम संभालेंगी। शर्मिन सुल्ताना को स्टैंडबाई से बाहर कर दिया गया है। शर्मिन हाल में पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज में इसी भूमिका में थीं।
टीम में कोई चौंकाने वाले नाम नहीं हैं। सलमा की अगुवाई में बांग्लादेश ने पहली बार एशिया कप अपने नाम किया था। इसके अलावा बांग्लादेशी टीम ने उन्हीं की कप्तानी में नीदरलैंडस में आयोजित महिला वर्ल्ड टी-20 क्वालीफायर भी जीता था।
बांग्लादेश के पास अनुभवी ऑलराउंडर कप्तान खातुम के अलावा स्पिन विभाग में रुमाना अहमद और नाहिदा अख्तर जैसी गेंदबाज हैं। बल्लेबाजी विभाग में फरगाना हक और शमीमा सुल्ताना हैं।
उपरोक्त तीनों खिलाड़ी इस वर्ष बांग्लादेश को 20 मैचों में से 12 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं।
बांग्लादेश को मेजबान वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। बांग्लादेशी टीम 9 नवंबर को मेजबान टीम से भिड़ेगी जबकि 12 नवंबर को उसका सामना इंग्लैंड से होगा।
बांग्लादेश की महिला टीम इस प्रकार है : सलमा खातूम (कप्तान), रुमाना अहमद, जाहानारा आलम, फरगाना हक, खादिजा तुल कुबरा, फाहिमा खातूम, आयशा रहमान, शमिमा सुल्ताना, नाहिदा अख्तर, पन्ना घोष, रितु मोनी, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना, लाता मोंडोल, शर्मिन अख्तर।