आईसीसी महिला वर्ल्‍ड T20: बांग्‍लादेश को हरा श्रीलंका ने उम्‍मीदें रखी कायम

बांग्‍लादेश की टीम की ये तीसरी हार है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 15, 2018, 01:43 PM IST

Published On Nov 15, 2018, 01:43 PM IST

Last UpdatedNov 15, 2018, 01:43 PM IST

Shashikala Siriwardene © Getty Images (file image)

शशिकला श्रीवर्धने के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा।

सेंट लूसिया में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्‍लादेश को 25 रन से हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका ने श्रीवर्धने के 33 गेंदों पर खेली गई 31 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 97 रन बनाए।

इसके बाद श्रीवर्धने ने अपने चार ओवर के कोटे में 10 रन देकर दो विकेट भी हासिल किए जिसकी बदौलत श्रीलंकाई टीम इस छोटे लक्ष्‍य का बचाव करने में सफल रही।

98 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बांग्‍लादेश की टीम 72 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से निगार सुल्‍ताना ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से चामरी अट्टापट्टू ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि प्रबोधनी के खाते में दो विकेट गए।

बांग्‍लादेश के 8 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बांग्‍लादेश का कोई भी बल्‍लेबाज नहीं टिक सका। उसके आठ बल्‍लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। सुल्‍ताना के बाद आयशा रहमान ने 11 जबकि रितु मोनी ने भी 11 रन बनाए। इस हार के बाद बांग्‍लादेश का इस टूर्नामेंट से बोरिया बिस्‍तर बंध गया है। बांग्‍लादेश की ये तीसरी हार है।

संक्षिप्‍त स्‍कोर : श्रीलंका 97/7 (शशिकला श्रीवर्धने 31, जाहानारा आलम 3/21)।

बांग्‍लादेश 20 ओवर में 72 रन (निगार सुल्‍ताना 20, चामरी अट्टापट्टू 3/17)।

Editor's Pick