- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World T20: Virender Sehwag’s tweet lauding Indian women team
सहवाग ने महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के विश्वकप मुकाबले से पहले दिया संदेश
आयरलैंड पर जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर भारतीय महिलाओं को बधाई दी और आगे के मैच के लिए शुभकामना संदेश भी दिया।
Published On Nov 16, 2018, 10:47 AM IST
Last UpdatedNov 16, 2018, 10:47 AM IST
Virender Sehwag @ ians
महिला क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी वर्ल्ड टी20 से सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार को आयरलैंड की टीम पर 52 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने जीत का हैट्रिक भी पूरा कर लिया। इस जीत से पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग काफी खुश हैं।
India are in the @WorldT20 semis!
Catch up with the highlights of their 52-run win aganst Ireland that sealed their spot
WATCH https://t.co/Oj7B4McZpo #INDvIRE #WT20 #WatchThis pic.twitter.com/O46Y3HT9Bi
— ICC (@ICC) November 16, 2018
वेस्टइंडीज में खेल जा रहे वर्ल्ड टी 20 में भारतीय महिला टीम के जीत का सिलसिला बरकरार है। टीम ने टूर्नामेंट अपने तीसरे मुकाबले में आयरलैंड की टीम को मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मिताली राज के अर्धशतक के दम पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके पूनम यादव के तीन और दीप्ति शर्मा के 2 विकेट की बदौलत आयरलैंड की टीम को महज 93 रन पर रोक दिया। आयरिश टीम भारत के लक्ष्य से 52 रन पीछे रह गई और टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
Congratulations Girls on qualifying for the semi-finals. Really very clinical performance so far in the tournament. Wishing you all the best to beat Australia and top the group #INDvIRE pic.twitter.com/Q2dytuG2QN
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 15, 2018
इस जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर भारतीय महिलाओं को बधाई दी और आगे के मैच के लिए शुभकामना संदेश भी दिया।
सहवाग न ट्विटर पर लिखा, ”सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए लड़कियों को बधाई। वाकई अब तक इस टूर्नामेंट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आपको ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के लिए ऑल द बेस्ट। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करो और ग्रुप में टॉप पर रहो।”