- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World T20:I was disappointed with the way I was getting out in the first few games; Says Smriti Mandhana
कप्तान हरमनप्रीत के साथ बल्लेबाजी को लेकर स्मृति मंधाना ने कही ये बात
मंधाना ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
Published On Nov 17, 2018, 10:44 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2018, 10:44 PM IST
Smriti mandhana © Getty Images (file image)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 83 रन की पारी खेली।
मंधाना की इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा। मौजूदा टूर्नामेंट के पिछले तीन मुकाबलों में मंधाना कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। इससे वो काफी निराश थीं।
31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाली मंधाना ने भारतीय पारी के खत्म होने के बाद कहा, ‘ मैं शुरुआती कुछ मैचों में जिस तरह से आउट हो रही थी उससे काफी निराश थी। मैं आज उनकी भरपाई करना चाह रही थी। मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रही थी।’
भारतीय टीम ने आयरलैंड को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में ये मैच महज औपचारिकता मात्र है।
‘हरमनप्रीत के साथ हमेशा बल्लेबाजी का लुत्फ उठाती हूं’
मुंबई की मंधाना का कहना है कि कप्तान हरमनप्रीत के साथ बल्लेबाजी करते वक्त वो हमेशा लुत्फ उठाती हैं। बकौल मंधाना, ‘ मैं हमेशा हैरी (हरमनप्रीत) के साथ बल्लेबाजी का लुत्फ उठाती हूं। दूसरे छोर पर उनका रहना रन रेट और बल्लेबाजी को आसान बना देता है। अच्छी टीमों (ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ आपको अच्छे तरीके से आना पड़ता है। आज हमारी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन मुझे लगता है कि हमें 10 या 20 रन और बनाने चाहिए थे।’