This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
आईसीसी विश्व कप 2015 साल का सबसे चर्चित स्पोर्ट्स इवेंट: गूगल
आईसीसी विश्व कप 2015 ने क्रिकेट की लोकप्रियता को और बढ़ाया
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 24, 2015 1:16 PM IST


इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने साल 2015 के सबसे चर्चित इवेंट की घोषणा करत दी है। गूगल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईसीसी विश्व कप 2015 गूगल पर भारत का सबसे चर्चित इवेंट रहा है। गूगल ने एक बयान जारी कर कहा, “भारत का क्रिकेट के प्रति लगाव इस बात से पता चलता है कि गूगल की ईयर सर्च 2015 में भारत में क्रिकेट विश्व कप 2015 सबसे ज्यादा चर्चित रहा है।” क्रिकेट के बाद मनोरंजन दूसरे स्थान पर रहा। बुहचर्चित फिल्म बाहुबली सूची में दूसरे स्थान पर रही। बाहुबली के अलावा बंजरंगी भाईजान, एबीसीडी-2, प्रेम रत्न धन पायो जैसी फिल्मों ने भी इस सूची में स्थान बनाया। गूगल के मुताबिक मध्य प्रदेश में हुआ व्यापम घोटाला सबसे चर्चित न्यूज इवेंट रहा। जबकि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मौत की खबर, नेपाल में आया भूकंप और सातवां वेतन आयोग और शीना बोरा केस भी इस सूची में शामिल हैं। ALSO READ: मारो़डोना और मैकेनरो जैसे हैं युवराज: कपिल देव
TRENDING NOW
गूगल के मुताबिक सबसे ज्यादा सर्च सितारों की सूची में अभिनेत्री सनी लियोनी ने सलमान खान, अब्दुल कलाम, कैटरीना कैफ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाहरुख खान को लोकप्रियता के मामले में पछाड़ा दिया है।” अन्य श्रेणीयों में माइक्रोमैक्स कंपनी का मोबाइल वाययू यूरेका मोबाइल की सूची में पहले स्थान पर रहा। क्रिकेट खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी रहे। उन्होंने लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रोजर फेडरर जैसे सितारों को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी ने भी सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाया। टॉप खिलाड़ियों की सूची में सानिया मिर्जा अकेली महिला खिलाड़ी रही। ALSO READ: जब ब्रैंडन मैकुलम ने पकड़़ा आश्चर्यचकित करने वाला कैच
