×

ईडन गार्डन में मैच से पूर्व अमिताभ, शफकत गाएंगे राष्ट्रगान

टीम इंडिया अपना दूसरा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 16, 2016 11:39 AM IST

अमिताभ बच्चन © IANS
अमिताभ बच्चन © IANS

यहां ईडन गार्डन्स में 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान विश्व ट्वेंटी20 मुकाबला शुरू होने से पूर्व महानायक अमिताभ बच्चन और पाकिस्तान के मशहूर गायक शफकत अमानत अली अपने-अपने देश का राष्ट्रगान गाएंगे। अमिताभ ने मंगलवार को एक ट्वीट पर रीट्वीट कर उस दिन मैच में मौजूद रहने की पुष्टि की। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा हुआ है, “भारत-पाकिस्तान विश्व ट्वेंटी20 मुकाबले में राष्ट्रगान गाना है।”क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि शफकत अली अपने मुल्क पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाएंगे। ये भी पढ़ें: वीडियो: टी20 विश्व कप के पहले आया ये बेहतरीन गाना, धोनी- कोहली भी वीडियो में

आपको बता दें कि अमिताभ क्रिकेट को पसंद करते हैं। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने भारत- पाक के बीच खेले गए एक मैच में कमेन्ट्री की थी।  वहीं टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने अपना पहला मैच नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ये भी पढ़ें: विश्व कप में हिस्सा ले रहे देशों की पूरी टीम और उनके प्रमुख खिलाड़ी

आपको बता दें कि टी20 एशिया कप में ये दोनों चिरप्रतिद्वंदी टीमें एक बार भिड़ चुकी है जिसमें टीम इंडिया के हाथों पाकिस्तान को करारी हार मिली थी। टीम इंडिया ने टी20 एशिया कप के मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनायीं और बांग्लादेश को फाइनल में हराते हुए एशिया कप अपने नाम किया।

TRENDING NOW

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना तीसरा मुकाबला 23 मार्च को खेलेगी और अपना चौथा मुकाबला 27 मार्च को चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। आपको बता दें कि साल 2016 के शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गयी टीम इंडिया ने टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देते हुए 3-0 से जीत हासिल की थी।