• Home
  • News
  • ICC WORLD CUP 2019: Afghanistan is a dangerous side, will upset a few teams; Says Marcus Stoinis

'अफगानिस्‍तान एक खतरनाक टीम, वर्ल्‍ड कप में कर सकती है उलटफेर'

ऑस्‍ट्रेलिया ने शनिवार को वर्ल्‍ड कप के अपने पहले मैच में अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से पराजित किया

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 02, 2019, 06:00 PM IST

Published On Jun 02, 2019, 06:00 PM IST

Last UpdatedJun 02, 2019, 06:00 PM IST

Marcu Stoinis @ AFP

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस का कहना है कि अफगानिस्‍तान एक खतरनाक टीम है जो मौजूदा विश्‍व कप में कई टीमों को हराकर उलटफेर कर सकती है।

पढ़ें: 100 वनडे खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे स्पिनर बने ताहिर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया ने शनिवार को ब्रिस्‍टल में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराकर 12वें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में जीत से शुरुआत की। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अफगानिस्‍तान की टीम ने नजीबुल्‍लाह जादरान के 51 और रहमत शाह के 43 रन की बदौलत 38.2 ओवर में 207 रन बनाए।

जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने डेविड वार्नर के नाबाद 89 और कप्‍तान एरोन फिंच के 66 रन के दम पर 34.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए।

पढ़ें: हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ हूटिंग करते हैं दर्शक: रिकी पोंटिंग

जीत के बाद स्‍टोइनिस ने कहा, ‘ वो (अफगानिस्‍तान) एक खतरनाक टीम है। इसलिए मुझे लगता है कि वो इस टूर्नामेंट में कई टीमों को हराकर उलटफेर कर सकती है। उन्‍होंने अच्‍छी बल्‍लेबाजी से साझेदारी बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की। हम खुशकिस्‍मत रहे कि जाम्‍पा मिडिल में विकेट लेने में सफल रहे।’

स्‍टोइनिस ने इस मैच में 7 ओवर की गेंदबाजी में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्‍होंने मध्‍य के ओवरों में विकेट निकाले जिसमें नजीबुल्‍लाह के विकेट भी शामिल थे जिन्‍होंने छठे विकेट के लिए कप्‍तान गुलबदिन नैब (31) के साथ मिलकर छठे विकेट पर 83 रन की साझेदारी की। जाम्‍पा के खाते में तीन विकेट गए।

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपना दूसरा मुकाबला 6 जून को कार्डिफ में खेलेगी।

Editor's Pick