- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup 2019, Afghanistan vs Sri Lanka, Match 7: Gulbadin Naib won the toss and have opted to field
ICC विश्व कप: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी अफगानिस्तान
आईसीसी विश्व कप का सातवां मैच सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ में खेला जा रहा है।
Published On Jun 04, 2019, 02:44 PM IST
Last UpdatedJun 04, 2019, 02:44 PM IST
राशिद खान (AFP Photo)
आईसीसी विश्व कप 2019 के सातवें मैच में अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अफगानी कप्तान ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां अच्छी हैं। ये जीत के लिए अच्छा टॉस है। हमने पहले मैच में संघर्ष किया, हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ काफी नहीं था। श्रीलंका एक चैंपियन टीम है।” अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
श्रीलंका टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा, “पिछले मैच में भी हमने पहले बल्लेबाजी की थी। बल्लेबाजों को अंदाजा है कि यहां कैसे बल्लेबाजी की जाए। ये (कप्तानी) आसान नहीं है, ये एक अच्छी चुनौती है। वो मुझे समर्थन देते हैं।” करुणारत्ने ने बताया आज के मैच में जीवन मेंडिस की जगह नुवान प्रदीप खेल रहे हैं।
ICC विश्व कप: कहां देखें अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरु थिरिमाने, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, दावत ज़ादरान, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन