- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup 2019: All Captains meet Queen Elizabeth during opening ceremony
ICC विश्व कप: कप्तानों से मिली महारानी एलिजाबेथ, टूर्नामेंट का शानदार आगाज
विश्व कप टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बर्मिघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित हुआ।
Published On May 30, 2019, 09:06 AM IST
Last UpdatedMay 30, 2019, 09:06 AM IST
आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला मैच गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, लेकिन एक दिन पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह यहां बर्मिघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित किया गया। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने यहां सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, “यहां आकर बेहद अच्छा लग रहा है। यहां हमारे बहुत प्रशंसक हैं। ये दबाव और गर्व दोनों की बात है। हम यहां मौजूद अपने समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।”
वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा, “हम कल के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल का दिन हमारे लिए बेहद अहम दिन है। हम जहां हैं वहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”
विश्व कप से पहले लॉर्ड्स में कोहली के मोम के पुतले का अनावरण
इस मौके पर हर देश के दो प्रतिनिधि मौजूद थे जिन्होंने औपचारिक रूप से क्रिकेट खेली। भारत की तरफ से पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने अभिनेता फरहान अख्तर के साथ मिलकर हाथ आजमाया जबकि पाकिस्तान की तरफ से मलाला युसूफजई और अजहर, वेस्टइंडीज की तरफ से विवियन रिचडर्स और धावक योहान ब्लैक, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जैक कैलिस, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली और मेजबान देश की तरफ से केविन पीटरसन मौजूद रहे।
इस अवर पर मलाला ने कहा, “अब हम देख सकते हैं कि क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। मुझे लगता है कि महिलाओं को खेलों में ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। मैं बचपन से क्रिकेट की बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि ये खेल अलग तरह की संस्कृति से आने वाले लोगों को जोड़ता है। हम सभी यहां क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए आए हैं।”
मोर्गन बोले- इंग्लैंड प्रबल दावेदार के तमगे का दबाव सहने में सक्षम
अपनी कप्तानी में टीम को पिछली बार विश्व कप दिलाने वाले माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने ट्रॉफी के साथ परेड की और बाद में उसे हॉल में लाकर रखा। क्लार्क ने इस मौके पर कहा, “ये बहुत खास है। मेरे करियर के यादगर पलों में विश्व खेलना शामिल है। 2015 विश्व कप जीतना शानदार था। आखिरी के तीन-चार महीने ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छे रहे हैं। टीमें यहां एक शानदार टूर्नामेंट के लिए हैं।”
विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।