• Home
  • News
  • ICC World cup 2019: All teams are scared of Pakistan because we are unpredictable, says Sarfaraz Ahmed

पाकिस्तान की 'अनिश्चितता' से डरती हैं सभी टीमें: सरफराज अहमद

सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |May 31, 2019, 12:09 PM IST

Published On May 31, 2019, 12:09 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2019, 12:09 PM IST

सरफराज अहमद (AFP)

लगातार 10 वनडे मैच हारने के बाद विश्व कप खेलने इंग्लैंड पहुंची पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट की सबसे अप्रत्याशित टीमों में से एक हैं। वैसे तो क्रिकेट खेल में कुछ भी पहले से निश्चित नहीं किया जा सकता है लेकिन पाक टीम अपनी अनिश्चितिता के लिए काफी मशहूर है। चैंपियंस ट्रॉफी में ही इसका एक नमूना देखने को मिला था, जब खराब शुरुआत और औसत प्रदर्शन के बावजूद पाक टीम ने भारत को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती।

कप्तान सरफराज अहमद अनिश्चितता को ही अपनी ताकत मानते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले विश्व कप मैच से पहले उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अप्रत्याशित होना अच्छा है। सभी टीमें पाकिस्तान से डरी हुई हैं क्योंकि हम अप्रत्याशित हैं। आखिर में पाकिस्तान एक खतरनाक टीम है। इसलिए विश्व कप का अनिश्चित होना अच्छा है, ये पूरी नतीजे को प्रभावित करता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में ही पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली है। हालांकि पाक टीम ये सीरीज 0-4 के अंतर से हार गई थी लेकिन उन्होंने हर मैच में 300 के करीब रन बनाए थे, टीम को मुश्किल उस लक्ष्य को बचाने में आई। विश्व कप में भी पाकिस्तान को इसी मुश्किल का सामना करना होगा।

निडर होकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलती है वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर

इस पर सरफराज ने कहा, “इस तरह की टीमों को रोकने के लिए विकेट लेने होंगे, इसी तरह आप रनों को रोक सकते हैं। आप चाहें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलें, या इंग्लैंड या फिर ऑस्ट्रेलिया, इसी तरीके से आपको सम्मान मिल सकता है, विकेट निकालकर।”

पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा, “वनडे क्रिकेट विकेट लेने के बारे में है, लोग बड़े स्कोर की बात करते हैं या 500 रन की बात करते हैं लेकिन विकेट ही जीत की कुंजी हैं।”

Editor's Pick