- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC WORLD CUP 2019: Ambati Rayudu, Rishabh Pant & Navdeep Saini named India’s standbys
पंत, रायडू और नवदीप सैनी विश्व कप के लिए भारत के स्टैंड बाई
30 मई से इंग्लैंड में खेला जाएगा आईसीसी वनडे विश्व कप।
Published On Apr 17, 2019, 03:53 PM IST
Last UpdatedApr 17, 2019, 03:53 PM IST
Rishabh Pant, Ambati Rayudu, Navdeep saini
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्टैंड बाई के रूप में रखा गया है।
पढ़ें: अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन के आगे बिन्नी की ‘बेजोड़’ पारी बेकार
आईसीसी ने संभावित खिलाड़ी चुनने की प्रक्रिया खत्म कर दी है। बीसीसीआई के पास हालांकि इन तीनों के आलवा किसी अन्य को चुनने का विकल्प भी होगा लेकिन ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंड बाई होंगे। रिषभ पंत और अंबाती रायडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंड बाई होंगे जबकि सैनी इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल हैं।’
खलील अहमद, अवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे। टीम प्रबंधन को अगर जरूरत महसूस होती है तो इन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। सैनी भी उन रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ जा रहे हैं।
पढ़ें: Dream11 Prediction: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद टीम में हो सकती है मनीष पांडे की वापसी
अधिकारी ने कहा, ‘खलील, अवेश और दीपक स्टैंड बाई नहीं हैं। गेंदबाजों के मामले में इन्हें शामिल करने की संभावना हो सकती है लेकिन बल्लेबाजी में या तो रिषभ होंगे या रायडू।’
इस बीच पूरी संभावना है कि विश्व कप जाने वाली टीम के खिलाड़ियों को यो-यो परीक्षण से नहीं गुजरना होगा क्योंकि आईपीएल 12 मई तक ही खत्म हो पाएगा।
अधिकारी ने कहा, ‘खिलाड़ी व्यस्त टी-20 लीग में खेल रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद उन्हें उबरने के लिए समय चाहिए। ऐसा नहीं है कि दो सीरीज के बीच में काफी समय है और परीक्षण कराया जाएगा। अगर आप थके हुए हैं तो नतीजा अलग हो सकता है।’