add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'तेज गेंदबाजों को वर्ल्‍ड कप में विकेट के लिए बाउंसर पर निर्भर रहना पड़ेगा'

कमिंस साथी मिशेल स्टार्क के साथ मिलकर पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - May 29, 2019 6:13 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि गुरुवार से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में विकेट लेने के लिए तेज गेंदबाजों को बाउंसर पर निर्भर रहना पड़ेगा।

पढ़ें: विश्‍व कप का बिगुल बजने को तैयार, विजेता टीम होगी मालामाल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा, ‘मैंने सभी देशों के कुछ डाटा देखे हैं। पिछले 20 वर्षो में इंग्लैंड में उन सबमें कम से कम स्विंग है।’

उन्होंने कहा, ‘वास्तव में स्विंग की ज्यादा उम्मीद नहीं है। हमें अच्छे से बाउंसर करना होगा। बाउंसर विकेट लेने वाली असली गेंद है।’

कमिंस अपने टीम साथी मिशेल स्टार्क के साथ मिलकर पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। उनका मानना है कि ऐसे में जब इंग्लैंड की विकेटों पर स्विंग कम मिलेगी, तब कुकाबुरा की गेंदें वनडे में एक अहम भूमिका निभाएंगी।

पढ़ें: आर्चर बोले-यदि मुझे भारतीय गेंदबाज बनना होता तो मैं इशांत की तरह बनता

यह पूछे जाने पर कि यह खेल पहले के मुकाबले में अब ज्यादा बल्लेबाजों के अनुकूल हो गया है इसपर कमिंस ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह काफी मुश्किल है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सफेद गेंदें ज्यादा स्विंग करने लगी हैं। आप देखते हैं कि कई बल्लेबाज मैच को जल्दी पूरा करने को लेकर आश्वस्त रहते हैं, जिससे गेंदबाजों के समक्ष नई चुनौतियां आ जाती हैं।’