'इंग्लैंड, भारत प्रबल दावेदार हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया छुपी रूस्तम'

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत और इंग्लैंड को विश्व कप की प्रबल दावेदार बताया।

Edited By : Press Trust of India |May 30, 2019, 03:15 PM IST

Published On May 30, 2019, 03:15 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 03:15 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के अनुसार इयोग मोर्गन की अगुवाई में बदली बदली नजर आ रही इंग्लैंड और भारतीय टीम विश्व कप की प्रबल दावेदार हैं जबकि ‘छुपी रूस्तम’ ऑस्ट्रेलिया और ‘उलटफेर में माहिर ’ वेस्टइंडीज की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

विजेता का कयास लगाने के सवाल पर पीटरसन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदार हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया छुपी रूस्तम है और वेस्टइंडीज उलटफेर कर सकती है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी विश्व कप गुरूवार से शुरू हो रहा है जिसमें इंग्लैंड का सामना पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से होगा। मोर्गन के साथ खेल चुके पीटरसन ने मौजूदा इंग्लैंड टीम का कायाकल्प करने के लिए मोर्गन की तारीफ की।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

उन्होंने कहा, ‘‘इयोन मोर्गन ने टीम को बदल दिया। मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि मैं उनके साथ खेल चुका हूं। हमने इस बारे में बात की है कि हमें सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर अच्छा लग रहा है। वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेल रहे हैं और उनमें नाकामी का खौफ नहीं है। उनकी नाकामी पर आलोचना नहीं की जाती।’’

पीटरसन ने कहा, ‘‘लोग पहले ही कह रहे हैं कि इंग्लैंड विश्व कप जीत रहा है। यही दिक्कत है। मैं मंगलवार को ही इंग्लैंड लौटा और मैने दबाव देखा । मैं इस दबाव को झेल चुका हूं तो मैं समझ सकता हूं।’’

Editor's Pick