• Home
  • News
  • ICC WORLD CUP 2019: Dale Steyn, Kagiso Rabada & Lungi Ngidi is a real threat in English conditions; Says Faf du Plessis

फाफ डु प्‍लेसिस बोले- वर्ल्‍ड कप में हमारी गेंदबाजी हमारा 'एक्‍स' फैक्‍टर है

दक्षिण अफ्रीका और इंग्‍लैंड की टीमें विश्‍व कप के पहले मुकाबले में गुरुवार को होंगी आमने-सामने

Edited By : Cricket Country Staff |May 29, 2019, 08:20 PM IST

Published On May 29, 2019, 08:20 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2019, 08:20 PM IST

Faf du Plessis @Getty Image

दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस का कहना है कि विश्‍व कप में तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन, कगीसो रबाडा और लुंगी एंगिडी की तिकड़ी इंग्‍लैंड की परिस्थितियों में कहर ढा सकती है।

पढ़ें: विश्‍व कप का बिगुल बजने को तैयार, विजेता टीम होगी मालामा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी विश्‍व कप के 12वें संस्‍करण की शुरुआत गुरुवार से इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स में होने जा रही है जहां उदघाटन मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और मेजबान इंग्‍लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को अनुभवी पेसर स्‍टेन की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

डु प्‍लेसिस का मानना है कि शुरुआती मुकाबले से स्‍टेन बाहर होना उनकी टीम के लिए तगड़ा झटका है। उन्‍होंने कहा कि हमारी गेंदबाजी हमारा ‘एक्‍स’ फैक्‍टर है।

मैच की पूर्व संध्‍या पर डु प्‍लेसिस ने कहा, ‘ हमारी टीम के लिए ये बड़ा झटका है। जब हमने उन्‍हें स्‍क्‍वॉड में शामिल किया उस समय हमें इसकी उम्‍मीद थी। उन्‍हें (स्‍टेन) जब टीम में शामिल किया गया तब वो संभवत: 60 प्रतिशत ठीक थे। इसलिए हमें इसका अनुमान था। लेकिन हां, जब स्‍टेन फिट हो जाएंगे तो हमारा गेंदबाजी अटैक बहुत मजबूत हो जाएगा। इसलिए कल टीम संयोजन में थोड़ी मुश्किल आ सकती है।’

पढ़ें: चोट के बावजूद वर्ल्‍ड कप के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे मुर्तजा

स्‍टेन के इस मैच से बाहर होने से सारा ध्‍यान रबाडा के उपर होगा जो अपना पहला वर्ल्‍ड कप खेलेंगे। रबाडा के साथ एंगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस और ड्वेन प्रिटोरियस जैसे प्रतिभावान गेंदबाज हैं।

बकौल डु प्‍लेसिस, ‘ ये हमारे एक्‍स फैक्‍टर हैं जो बतौर पेस अटैक काफी घातक हैं। स्‍टेन, रबाडा, (लुंगी), और एंगिडी वास्‍तव में इंग्लिश हालात में घातक साबित हो सकते हैं। ये सभी टूर्नामेंट में छाप छोड़ने को उत्‍साहित हैं। मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में ये सभी अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। रबाडा और एंगिडी पिछले 12 महीनों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।’

‘मेजबान पर अधिक दबाव रहेगा’

डु प्लेसिस ने कहा कि टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार और मेजबान पर उनकी तुलना में अधिक दबाव रहेगा। बकौल डु प्लेसिस, ‘आप प्रबल दावेदार हो या नहीं, आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी ही होगी। वे प्रबल दावेदार तमगे के हकदार हैं क्योंकि वे अपनी सरजमीं पर खेल रहे हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।’

इंग्लैंड ने अपनी पिछली 19 वनडे सीरीज में से 15 में जीत दर्ज की है और उसे घरेलू सरजमीं पर हराना बहुत मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन आपको इस टूर्नामेंट में हर अगले मैच में नए प्रतिद्वंद्वी का सामना करना है और इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान एकाग्र बने रहें। इंग्लैंड प्रबल दावेदार है और ऐसे में मैच में हम पर कम दबाव होगा और हम स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।’

‘हम अंडर डॉग उतर रहे हैं’

डु प्लेसिस ने कहा, ‘हम अंडरडॉग के रूप में उतर रहे हैं और इससे कुछ खिलाड़ियों पर दबाव कम होता है तो यह अच्छा होगा।’

Editor's Pick