• Home
  • News
  • ICC World Cup 2019: Dale Steyn’s absence is a big blow, we must change our strategy, says Faf du Plessis

डेल स्टेन की अनुपस्थिति बड़ा झटका, रणनीति में बदलाव करना होगा: डुप्लेसिस

विश्व कप का पहला मैच आज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

Edited By : Press Trust of India |May 30, 2019, 09:24 AM IST

Published On May 30, 2019, 09:24 AM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 09:24 AM IST

डेल स्टेन, कगीसो रबाडा (Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का कहना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन की मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के उद्घाटन मैच में अनुपस्थिति बहुत बड़ा झटका है और इससे उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

डु प्लेसिस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘स्टेन का नहीं खेल पाना हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है। जब टीम का चयन किया गया तब वो 60 प्रतिशत फिट थे इसलिए हम ये मान रहे थे कि ऐसा हो सकता है। लेकिन अगर डेल स्टेन फिट होता तो हमारा आक्रमण बेहद मजबूत होता इसलिए इंग्लैंड के खिलाफ हमें अपनी टीम में कुछ बदलाव करने होंगे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डु प्लेसिस विश्व की शीर्ष रैकिंग वाली टीम के खिलाफ ओवल में अपनी टीम की अगुवाई करेंगे। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप ट्राफी जीतने की कोशिश में लगी हैं। इंग्लैंड ने अपनी पिछली 19 वनडे सीरीज में से 15 में जीत दर्ज की है और उसे घरेलू सरजमीं पर हराना बहुत मुश्किल होगा।

10 कप्तानों में होगी विश्व चैंपियन बनने की जंग, कौन है सबसे बेहतर

डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘आप प्रबल दावेदार हो या नहीं, आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी ही होगी। वे प्रबल दावेदार के तमगे के हकदार हैं क्योंकि वे अपनी सरजमीं पर खेल रहे हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम अंडरडॉग के रूप में उतर रहे हैं और इससे कुछ खिलाड़ियों पर दबाव कम होता है तो यह अच्छा होगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको इस टूर्नामेंट में हर अगले मैच में नये प्रतिद्वंद्वी का सामना करना है और इसलिए आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान एकाग्र बने रहें। इंग्लैंड प्रबल दावेदार है और ऐसे में मैच में हम पर कम दबाव होगा और हम स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।’’

ICC विश्व कप: कप्तानों से मिली महारानी एलिजाबेथ, टूर्नामेंट का शानदार आगाज

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने दावा किया कि उनकी वर्तमान टीम के शीर्ष सात बल्लेबाज अब तक के सर्वश्रेष्ठ हैं। स्टेन के इस मैच से बाहर होने से भी इंग्लैंड की बड़े स्कोर की उम्मीदें बढ़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास हालांकि कगिसो रबाडा की अगुवाई में अब भी दमदार आक्रमण है।

डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘रबाडा को मुझसे किसी तरह की सलाह की जरूरत नहीं है। मैं उससे रणनीतिक संदर्भ में बात करूंगा लेकिन मैं उससे यह नहीं कहूंगा कि कैसे गेंदबाजी करनी है। वो मुझसे बेहतर जानता है। ’’

Editor's Pick