add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

डेविड वार्नर के शॉट से घायल हुआ भारतीय मूल का गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया टीम रविवार को भारत के खिलाफ ओवल, लंदन में मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - June 8, 2019 5:49 PM IST

भारत के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले शनिवार को ओवल में आयोजित ऑस्ट्रेलिया टीम के नेश सेशन को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा, जब सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का तेज शॉट भारतीय मूल के एक नेट गेंदबाज को लगा। कप्तान एरोन फिंच ने बताया कि फिंच ने कहा कि वार्नर घटना से हिल गए।

वॉर्नर रविवार को भारत के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे और उनकी एक ड्राइव ने तेज गेंदबाज को गिरा दिया। वार्नर तुरंत गेंदबाज की मदद के लिए दौड़े, जो गेंद लगते ही पिच पर गिर पड़े। जिसके बाद आस पास अभ्यास कर रहे सभी खिलाड़ी रूक गए और उनके पास पहुंचे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई फिजियो ने गेंदबाज की जांच की। एएफपी के मुताबिक गेंदबाज का नाम जयकिशन प्लाहा है और उन्हें स्ट्रेचर पर मेडिकल रूम में ले जाया गया। प्लाहा के साथी नेट गेंदबाजों में से एक ने एएफपी को बताया कि मेडिकल रूम जाते समय घायल खिलाड़ी होश में था।

विश्व कप: कहां देखें इंग्लैंड-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

TRENDING NOW

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वेन्यू मैनेजर माइकल गिब्सन ने संवाददाताओं से कहा, “नेट गेंदबाज को एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया है क्योंकि ये सिर की चोट थी। जब उसे जाया जा रहा था था तो वो होश में था और मुस्कुरा रहा था।”

एरोन फिंच के नेतृत्व वाली टीम, जिसने विश्व कप में अपने दोनों मैच जीते हैं रविवार को भारत के खिलाफ तीसरा मैच खेलेगी।