ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने समझाया डॉट गेंदो का महत्व

पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 41 रनों से जीत हासिल की।

Edited By : Press Trust of India |Jun 13, 2019, 02:59 PM IST

Published On Jun 13, 2019, 02:59 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2019, 02:59 PM IST

पैट कमिंस (IANS)

सीमित ओवरों की क्रिकेट में डॉट गेंदों के महत्व पर जोर देते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को खुशी है कि उन्होंने सटीक गेंदबाजी करने के लिए जो कड़ी मेहनत की थी उसका अब उन्हें फायदा मिल रहा है।

इस 26 साल के तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार लय से गेंदबाजी की तथा 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक सर्वाधिक गेंदे ऐसी की हैं जिन पर रन नहीं बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर 41 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘पिछले दो सालों में मेरे खेल में यह सबसे बड़ा सुधार आया। मैं लेंथ पर नियंत्रण रखता हूं और रन बनाना मुश्किल कर देता हूं।’’

भारत-न्यूजीलैंड मैच के टॉस में देरी, 3 बजे होगा मैदान का निरीक्षण

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप आसानी से एक दो रन देते हैं तो 300 का स्कोर आसान लक्ष्य बन जाता है। एक रन लेने से रोकना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसका मतलब है कि अगर आप ओवर में एक बाउंड्री देते हो तो ये महंगा ओवर नहीं होगा और इसमें दस या 11 नहीं पांच या छह रन बनेंगे।’’

Editor's Pick