विश्व कप में बन सकते हैं पारी में 500 रन, ECB ने बदला फैंस स्कोरकार्ड

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक फैंस स्कोरकार्ड को नए डिजाइन में तैयार किया है जिसमें टीम का स्कोर का स्केल 500 तक कर दिया गया है।

Edited By : Press Trust of India |May 16, 2019, 03:07 PM IST

Published On May 16, 2019, 03:07 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2019, 03:07 PM IST

Rohit Sharma@IANS

इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप में इस बार बल्लेबाजों की चांदी हो सकती है। कई पूर्व दिग्गज पहले ही बता चुके हैं कि इंग्लैंड की पिचें अब पहले जैसी नहीं रह गई। यह गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को मदद पहुंचाती हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज में लग रहे रनों के अंबार को देखते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक फैंस स्कोरकार्ड को नए डिजाइन में तैयार किया है जिसमें टीम का स्कोर का स्केल 500 तक कर दिया गया है। इंग्लैंड के मैदानों की खासियत प्रिंटेड स्कोरकार्ड भी है जो खेल के बाद दर्शकों को एक या दो पाउंड में दिए जाते हैं जो उनकी स्मृति का हिस्सा होता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘1983, 2011 के प्रदर्शन को इस विश्‍व कप में फिर दोहराएगा भारत’

डेली टेलिग्राफ के अनुसार ,‘‘दर्शकों द्वारा खरीदे जाने वाले स्कोरकार्ड में रनों का रिकॉर्ड होता है। विश्व कप के लिए पहले ऐसे स्कोरकार्ड तैयार किए गए थे जिनमें स्कोर 400 रन हो सकता है। पिछले सप्ताह टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्दी ने महसूस किया है कि इन्हें नए सिरे से तैयार किया जाना चाहिए ताकि 500 रन भी डाले जा सके।’’

इंग्लैंड ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में छह विकेट पर 481 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 373 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 361 रन बना लिए थे।

सपाट पिचों पर 500 रन का स्कोर भी पहली बार विश्व कप में बन सकता है।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा ,‘‘ हमें स्कोरकार्ड की स्केल बदलनी पड़ी। इसे 500 कर दिया गया है। कौन जानता है कि इस विश्व कप में 500 रन का इतिहास बन जाए।’’

Editor's Pick