नाथन लियोन बोले- इंग्‍लैड के क्रिकेट फैन्‍स हैं काफी क्रूर

अभ्यास मैच में स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को इंग्लैंड के फैन्‍स के खराब व्यवहार का सामना करना पड़ा।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 27, 2019, 01:28 PM IST

Published On May 27, 2019, 01:28 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 01:28 PM IST

Nathan Lyon © Getty

Nathan Lyon (File Photo) © Getty

आईसीसी विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को इंग्लैंड के प्रशंसकों के खराब व्यवहार का सामना करना पड़ा था और अब टीम के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के प्रशंसकों के इस तरह के निर्मम व्यवहार के लिए तैयार है।

पढ़ें:- ‘विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के रहने से कोहली को मदद मिलेगी’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फॉक्सस्पोटर्स डॉट कॉम ने लियोन के हवाले से लिखा है, “हमें इसकी ही उम्मीद थी। यहां वे (प्रशंसक) निर्मम हैं।” उन्होंने कहा, “मैंने यहां दो एशेज सीरीज और एक वनडे सीरीज खेली है और इसके अलावा मेरा यहां का कोई अनुभव नहीं है। वे निर्मम हैं और यहां ज्यादा प्यार नहीं मिलता।”

पढ़ें:- अगर शरीर ने साथ दिया तो एक और विश्‍व कप खेलना चाहूंगा: रॉस टेलर

स्मिथ और वार्नर बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इस विश्व कप में खेलने आ रहे हैं। स्मिथ ने हालांकि इस मैच में दर्शकों के व्यवहार का माकूल जबाव देते हुए शतक जमाया था और मैच के बाद कहा था कि उनका ध्यान सिर्फ बल्लेबाजी पर था। स्मिथ जब बल्लेबाजी करने आ रहे थे और वार्नर जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तब दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाया था।

Editor's Pick