- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup 2019, England vs Australia, India vs New Zealand: When and Where to watch live streaming of Warm-up games
ICC विश्व कप: जानें कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड वार्म अप मैच
विश्व कप टूर्नामेंट में आज भारत-न्यूजीलैंड और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच वार्म अप मैच खेले जाएंगे।
Published On May 25, 2019, 11:48 AM IST
Last UpdatedMay 25, 2019, 11:48 AM IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड © AFP
इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप में आज भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वार्म अप मैच खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टूर्नामेंट का चौथा वार्म अप मैट केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर में 3 बजे से शुरू होगा और टॉस 2:30 बजे होगा।
आज का दूसरा वार्म अप मैच खिताब की दो प्रबल दावेदार टीमों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साउथम्पटन में होगा। इंग्लैंड क्रिकेट पहले ही ये सूचना दे चुका है कि उंगली की चोट की वजह से कप्तान इयोन मोर्गन इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का समय भारत-न्यूजीलैंड मैच के समान है।
टीम इंडिया के लिए एक मैच भी जीत सका तो काफी है: विजय शंकर
वार्म अप मैचों का लाइव मैच प्रसारण:
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वार्म अप मैच- समय दोपहर 3 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वार्म अप मैच- समय दोपहर 3 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला