• Home
  • News
  • ICC WORLD CUP 2019: England vs Pakistan, hafeez, sarfaraz and babar hits fifites, pakistan set 349 runs target

विश्व कप: हफीज-सरफराज का अर्धशतक, इंग्लैंड को 349 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 348 रन का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 03, 2019, 06:58 PM IST

Published On Jun 03, 2019, 06:58 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2019, 06:58 PM IST

@twitter page

आईसीसी विश्व कप के पहले मुकाबले में महज 105 पर सिमटी पाकिस्तान की टीम ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की है। बाबर आजम, मोहम्मद हफीज और कप्तान सरफराज अहमद की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 349 रन का लक्ष्य रखा है। निर्धारित 50 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 348 रन का स्कोर खड़ा किया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। मोइन अली ने दोनों ओपनर्स को आउट कर इंग्लैंड की वापसी कराई। फखर 44 रन तो इमाम 36 रन बनाकर आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर’

दो विकेट गिरने के बाद बाबर आजम और हफीज ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर स्कोर को 199 रन तक पहुंचाया। बाबर 66 गेंद पर 63 रन की पारी खेलकर मोइन के तीसरे शिकार बने। हफीज ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और कप्तान सरफराज के हाथ टीम की पारी को 300 रन के करीब पहुंचाया।

84 रन पर खेल रहे हफीज को मार्क वुड ने क्रिस वोक्स के हाथों कैच करवा वापस भेजा। इस पारी में हफीज ने 8 चौके और दो छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने बाबर के साथ 88 जबकि सरफराज के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी निभाई।

हफीज का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर पाया। कप्तान सरफराज ने 44 गेंद पर 55 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाया। क्रिस वोक्स ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर वापस भेजा। शोएब मलिक (8), वहाब रियाज (4) जल्दी आउट हो गए। हसन अली और शादाब खान 10-10 रनों पर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की ओर से मोइन अली और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा मार्क वुड ने दो सफलता हासिल की।

 

Editor's Pick