• Home
  • News
  • ICC World Cup 2019, England vs South Africa, Match 1: Faf du plessis won the toss and have opted to field

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

विश्व कप का पहला मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2019, 02:39 PM IST

Published On May 30, 2019, 02:39 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 02:39 PM IST

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेले जा रहे विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कप्तान डु प्लेसिस ने बताया कि इंग्लैंड टीम में क्रिस मॉरिस, चोटिल डेल स्टेन, डेविड मिलर और तबरेज शमसी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि स्टेन अब 80 प्रतिशत फिट हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन जो कि आज अपना 200वां वनडे मैच खेल रहे हैं, ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। मोर्गन ने कहा कि मार्क वुड पूरी तरह फिट नहीं है और आज का मैच नहीं खेलेंगे।

‘भारत सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेगा लेकिन विराट कोहली को दिखानी होगी तीव्रता’

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रासी वान डेर डूसन, जीन-पॉल ड्यूमिनी, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

Editor's Pick