अभ्यास मैच में चोटिल हुए इंग्लिश गेंदबाज मार्क वुड

तेज गेंदबाज मार्क वुड को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Edited By : Cricket Country Staff |May 26, 2019, 11:59 AM IST

Published On May 26, 2019, 11:59 AM IST

Last UpdatedMay 26, 2019, 11:59 AM IST

मार्क वुड © Getty Images

नेट में अभ्यास के दौरान कप्तान इयोन मोर्गन के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर एक और इंजरी का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार शाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड के पैर में चोट लग गई। टीम की ओर से आई खबर के मुताबिक वुड को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कैन के नतीजे आने के बाद ही वुड के आगे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर फैसला किया जाएगा।

साउथम्पटन में खेले गए अभ्यास मैच के चौथे ओवर के दौरान रन अप लेते हुए बाएं पैर में तेज दर्द की वजह से वुड अचानक से रुक गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। केवल 11 खिलाड़ियों के साथ वार्म अप मैच खेल रही इंग्लिश टीम के फील्डिंग कोच पॉल कॉलिंगवुड को फील्डिंग के लिए मैदान पर आना पड़ा। इंग्लैंड इस करीबी मैच में 12 रनों से हार गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोर्गन की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे जोस बटलर ने वुड की इंजरी पर कहा, “हम देखेंगे कि सुबह कैसी स्थिति रहती है। उसके लिए परेशानी की वजह हो सकती है। उसने बहुत मेहनत की है और वो पहले भी इंजरी से परेशान रहा है जो कि उसके लिए और निराशा की बात है। वो मेहनत कर रहा है, मेडिकल स्टाफ भी उसके साथ है और मुझे यकीन है कि वो सही हाथों में है।”

वार्म मैच के दौरान हुई हूटिंग पर बोले स्टीव स्मिथ- मुझे फर्क नहीं पड़ता

वुड उन कुछ खुशकिस्मत पेसर्स में से हैं जो कड़ी प्रतिद्वंदिता के बीच इंग्लैंड के 15 सदस्यीय विश्व कप स्क्वाड में जगह बना पाए। अगर वुड की चोट गंभीर होती है और उन्हें टूर्नामेंट से आराम दिया जाता है तो डेविड विली को मौका मिल सकता है।

Editor's Pick