मोर्गन बोले- इंग्लैंड प्रबल दावेदार के तमगे का दबाव सहने में सक्षम
वनडे क्रिकेट में विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड ने पिछली 19 में से 15 सीरीज जीती है
Published On May 29, 2019, 08:56 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2019, 08:56 PM IST
Eoin Morgan @Getty Image
इंग्लैंड वनडे टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के उद्घाटन मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उनकी टीम प्रबल दावेदार के तमगे के कारण दबाव में नहीं आएगी।
पढ़ें: वर्ल्ड कप में मेरा, शमी और बुमराह का रोल अहम : भुवनेश्वर कु
वनडे क्रिकेट में विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड ने पिछली 19 में से 15 सीरीज जीती है।
मोर्गन ने कहा, ‘हमने एक टीम के तौर पर इस पर बात की। अपेक्षाओं का स्तर और प्रबल दावेदार का तमगा किन्हीं कारणों से टीम से जुड़े हैं। पिछले दो वर्षों में विशेषकर स्वदेश में हमारा प्रदर्शन बेजोड़ रहा और यही वजह है कि हमें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पिछले विश्व कप टूर्नामेंटों की बात करें तो मैं उनमें खेला हूं और कुछ अन्य खिलाड़ी भी उनमें खेले हैं। हमसे कुछ अपेक्षाएं की गई थी लेकिन हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उसके बजाय मैं वर्तमान स्थिति का चयन करूंगा।’
पढ़ें: विश्व कप का बिगुल बजने को तैयार, विजेता टीम होगी मालामाल
मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन की चोट को लेकर इंग्लैंड में चिंता बनी हुई थी लेकिन मोर्गन ने घोषणा की कि सभी खिलाड़ी फिट हैं।
उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी पड़ी है। हम अपने खेल को लेकर आश्वस्त हैं। विश्व कप या एशेज का पहले मैच को लेकर अलग तरह का अहसास होता है और यह नैसर्गिक है। इससे निबटना भी चुनौती है लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।’