- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World cup 2019: Eoin Morgan heading for an x-ray after practice
अभ्यास के दौरान चोटिल हुए इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन
इंग्लैंड टीम को कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथम्पटन में वार्म अप मैच खेलना है।
Published On May 24, 2019, 04:53 PM IST
Last UpdatedMay 24, 2019, 04:53 PM IST
इयोन मोर्गन (Getty images)
विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन चोटिल हो गए हैं।
क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 मई को होने वाले वार्म अप मैच के पहले अभ्यास करते हुए एक फील्डिंग ड्रिल के दौरान मोर्गन के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए ले जाया गया।
ईसीबी के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, “इयोन मोर्गन ने आज सुबह अपनी बाईं तर्जनी उंगली में चोट लगी। एहतियात के तौर पर उन्हें एक्स-रे के लिए अभ्यास के बाद अस्पताल जा रहे हैं।”
कप्तान मोर्गन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले 12 महीनों में खेले 22 मैचों में मोर्गन ने 67.57 के बेहतरीन औसत से 946 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड का विश्व कप स्क्वाड
इयोन मोर्गन, मोइन अली, जोफ्रा ऑर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कर्रन, लियाम डॉसन, लियाम प्लेंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
(आगे की खबर आने पर..)