• Home
  • News
  • ICC World Cup 2019: Fakhar Zaman will be Pakistan’s weapon

आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के ‘ट्रंपकार्ड’ होंगे फखर जमां

पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में फखर जमां से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Edited By : Press Trust of India |May 27, 2019, 12:51 PM IST

Published On May 27, 2019, 12:51 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 12:51 PM IST

Fakhar Zaman@IANS

भारत के खिलाफ दो साल पहले चैंम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल पर बचे फखर जमां ने शतक जमाकर सबकी वाहवाही लूटी थी। इस एक शतक ने जमां की किस्मत बदल दी और वो रातों रात स्टार बन गए।

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल में बुमराह की गेंद पर जमां ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा दिया। बुमराह हालांकि गेंद डालते समय क्रीज से बाहर निकल गए थे और उस समय तीन रन पर खेल रहे जमां को जीवनदान मिल गया। उसने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहला शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के रहने से कोहली को मदद मिलेगी’

उसके बाद से वह पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बने हुए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में उनसे एक बार फिर इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फखर ने कहा ,‘‘मैं उस नो बॉल से स्टार बन गया। मैंने फाइनल से पहले ख्वाब देखा था कि मैं नो बॉल पर आउट हो गया हूं और वह सही हुआ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं शुरुआत में दुखी था क्योंकि मैंने अपने वालेदान से मैच में अच्छे प्रदर्शन का वादा किया था।’’

उन्होंने हालांकि कहा कि शोहरत से उनके कदम नहीं भटके हैं और उनका लक्ष्य पाकिस्तान को 1992 के बाद पहला विश्व कप दिलाना है। उन्होंने कहा ,‘‘शोहरत के साथ जिम्मेदारी भी आती है और अब मैं पहले से ज्यादा परिपक्व हूं। अब मुझे अपनी भूमिका की अहमियत पता है। विश्व कप में यह मेरी प्राथमिकता होगी।’’

पढ़ें:- पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबला जीतना चाहते हैं विराट

नौसेना की टीम के लिए क्रिकेट खेलने वाले फखर की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुख्य कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को प्रभावित किया। पाकिस्तान सुपर लीग 2017 में सलामी बल्लेबाज शरजील खान के स्पाट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंधित होने से उन्हें मौका मिला। चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक तीन महीने पहले शरजील टीम से बाहर हुए थे और फखर ने मौके का पूरा फायदा उठाकर अपनी छाप छोड़ी।

नौसेना से जुड़े होने के कारण टीम में ‘सोल्जर’ के नाम से मशहूर फखर ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जमाया। उसने कहा ,‘‘मेरा काम रन बनाना है और मैं वह कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि मेहनत रंग जरूर लाएगी।’’

Editor's Pick