अभ्‍यास मैच: स्मिथ ने इंग्‍लैंड के खिलाफ हूटिंग का जवाब शतक से दिया

ऑस्ट्रेलिया टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरा।

Edited By : Press Trust of India |May 25, 2019, 08:40 PM IST

Published On May 25, 2019, 08:40 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2019, 08:40 PM IST

Steve Smith @getty image

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में दर्शकों ने हूटिंग की।

पढ़ें: …जब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कोच कॉलिंगवुड को फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के बाद एक साल के प्रतिबंध को झेलने के बाद वार्नर और स्मिथ ने इस महीने के शुरू में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की। इन दोनों का प्रतिबंध 29 मार्च को समाप्त हुआ।

ऑस्ट्रेलिया टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरा। जब सलामी बल्लेबाज वार्नर कप्तान एरोन फिंच के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे तो कुछ दर्शकों ने उनकी हूटिंग की।

एक दर्शक को कहते हुए सुना गया, ‘वार्नर, धोखेबाज भाग जाओ।’

पढ़ें: जडेजा का अर्धशतक, कीवी गेंदबाजों ने भारत को 179 रन पर रोका

वार्नर जब 43 रन पर आउट हो गए तब भी कुछ दर्शक उनके खिलाफ बोलते नजर आए। यह 17वां ओवर था और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 82 रन बना लिए थे। स्मिथ बल्लेबाजी के लिए उतरे।

बीबीसी के अनुसार स्मिथ के क्रीज पर उतरते हुए कुछ लोग चिल्ला रहे थे, ‘धोखेबाज, धोखेबाज, धोखेबाज।’

लेकिन जब स्मिथ अपने अर्धशतक पर पहुंचे तो हूटिंग पर तालियों की गड़गड़ाहट भारी पड़ी लेकिन मजाक के शब्दों को आराम से सुना जा सकता था। स्मिथ ने हूटिंग का जवाब शतक जड़कर दिया। उन्‍होंने इस मैच में 116 रन की बेहतरीन पारी खेली।

Editor's Pick