- Home
- News
- ICC WORLD CUP 2019: Gulbadin Naib blames poor bowling in first 10 overs for loss to Sri Lanka
'पहले दस ओवर की खराब गेंदबाजी की वजह से हारा अफगानिस्तान'
गुलबदन ने कहा ,‘‘हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत नहीं की और पहले दस ओवर्स में सटीक प्रदर्शन नहीं कर सके। ‘‘
Published On Jun 05, 2019, 01:02 PM IST
Last UpdatedJun 05, 2019, 01:02 PM IST
Gulbadin Naib@IANS
आईसीसी विश्व कप के 7वें मुकाबले में अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 34 रन से हार मिली। अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को महज 201 रन पर ऑलआउट करने में कामयाबी हासिल की थी। वर्षा से बाधित इस मुकाबले में टीम के सामने 41 ओवर में 187 रन का लक्ष्य था। खराब बल्लेबाजी की वजह से वह मुकाबला हार गई। टीम के कप्तान का मानना है शुरुआती 10 ओवर में श्रीलंका के खिलाफ दिए गए रन हार की वजह रही।
कप्तान गुलबदिन नैब ने स्वीकार किया कि अफगानिस्तान को इंग्लैंड में खेलने में परेशानी आ रही है और श्रीलंका से विश्व कप में 34 रन से मिली हार के लिए पहले दस ओवर में खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया।
पढ़ें:- जीत के साथ विश्व कप का आगाज करने को तैयार टीम इंडिया
श्रीलंका ने पहले दस ओवर में 79 रन बना लिए थे। इसके बाद अफगानिस्तान ने वापसी की और श्रीलंकाई टीम को 37 ओवर में 201 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने 35 रन फालतू दिए।
गुलबदिन ने कहा ,‘‘हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरूआत नहीं की और पहले दस ओवर्स में सटीक प्रदर्शन नहीं कर सके। गेंदबाजों ने जिम्मेदारी से प्रदर्शन नहीं किया। बीच के ओवर्स में राशिद खान, हामिद हसन और मोहम्मद नबी ने अच्छी गेंदबाजी की।’’
पढ़ें:- हमने चैम्पियंस ट्रॉफी की गलतियों से सीखा है : विराट कोहली
उन्होंने कहा ,‘‘हम अगर 35 रन फालतू नहीं देते तो श्रीलंका का इतना स्कोर नहीं बनता।’’
उन्होंने कहा ,‘‘श्रीलंका ने इस तरह के हालात में काफी क्रिकेट खेली है लेकिन हमें इतना अनुभव नहीं है। इस वजह से बल्लेबाजों को दिक्कतें आई। श्रीलंका ने उम्दा गेंदबाजी भी की।’’
श्रीलंका की टीम की इस विश्व कप में यह पहली जीत है जबकि अफगानिस्तान की लगातार दूसरी हार। श्रीलंका को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 7 विकेट से हराया था।