दक्षिण अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर परेशान नहीं हैं हाशिम अमला

कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप स्क्वाड में अमला के चयन की जमकर वकालत की थी।

Edited By : Press Trust of India |May 27, 2019, 11:58 AM IST

Published On May 27, 2019, 11:58 AM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 11:58 AM IST

हाशिम अमला (Getty images)

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में भले ही उनकी जगह पक्की नहीं हो लेकिन विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में लगातार अर्धशतक बनाकर हाशिम अमला ने भारत के खिलाफ पांच जून को शुरूआती मैच के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार अमला ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में 65 और वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में नाबाद 51 रन बनाए। युवा एडेन मार्करम के टीम में होते हुए क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरूआत को लेकर प्रतिस्पर्धा रहेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अमला ने आईसीसी की वेबसाइट पर कहा, ‘‘रन बनाना हमेशा अहम होता है। मैं प्लेइंग इलेवन में रहूं या नहीं रहूं। मैं जो कर सकता हूं, वो करता हूं और इसके बाद जो होता है वो टीम की भलाई के लिए होता है।”

ICC विश्व कप: बेनतीजा रहा वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका अभ्यास मैच

विश्व कप की तैयारी के लिये उन्होंने घरेलू टी20 टूर्नामेंट नहीं खेला। उन्होंने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट वनडे से अलग है। मैने बल्लेबाजी कोच डेल बेंकेंस्टेन के साथ दो सप्ताह अभ्यास किया ताकि वनडे क्रिकेट के अनुकूल खुद को ढाल सकूं। कई बार ये काम करता है, कई बार नहीं।’’

Editor's Pick