आर्चर बोले-यदि मुझे भारतीय गेंदबाज बनना होता तो मैं इशांत की तरह बनता

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को गुरुवार से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किया गया था

Edited By : Indo-Asian News Service |May 29, 2019, 05:35 PM IST

Published On May 29, 2019, 05:35 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2019, 05:35 PM IST

Jofra Archer With Ishant Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड के लिए एक्स-फैक्‍टर बताया था।

पढ़ें:  विश्‍व कप का बिगुल बजने को तैयार, विजेता टीम होगी मालामाल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आर्चर को गुरुवार से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन, बाद में पाकिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

आर्चर का कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ड्रेसिंग रूम में उनका स्वागत किया गया और इससे बढ़कर कोई और बात नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय स्वागत था और मैंने खुद को तुरंत ही टीम का एक हिस्सा महसूस किया। मुझे लगता है कि इसने मुझे उस ड्रेसिंग रूम में जाने में मदद की, जहां मैंने कुछ लोगों के साथ आईपीएल क्रिकेट खेला। मुझे ऐसा अहसास कराया गया कि वे लोग मेरे आने से खुश हैं, इसलिए मैं खुश हूं।’

पढ़ें: वर्ल्‍ड कप के उद्घाटन मैच में मेजबान इंग्‍लैंड के सामने होगा दक्षिण अफ्रीका

बकौल आर्चर, ‘मैं जब पहली बार यहां आया तो मुझे काफी मुश्किल हुई। मैंने एक बड़ा चांस लिया, जिसकी कोई गारंटी नहीं थी कि इसका फायदा आपको मिलेगा ही। इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए मैंने सात साल तक इंतजार किया।’

इस विश्व कप में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की सबसे ज्यादा बात की जा रही है। आर्चर से जब किसी एक भारतीय गेंदबाज को चुनने के लिए कहा गया, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो आर्चर ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम लिया।

इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने कहा, ‘पिछले सीजन में इशांत ने ससेक्स काउंटी टीम के लिए खेलते समय हमारे साथ समय बिताया था। वह गेंद को अंदर और बाहर दोनों ओर स्विंग कराते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हम दोनों एक जैसे ही हैं क्योंकि वह भी लंबे हैं। इसलिए अगर मुझे एक भारतीय गेंदबाज जैसा बनना होता तो संभवत: वह इशांत होते।’

आर्चर का मानना है कि आईपीएल में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

Editor's Pick