add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'अगर बांग्लादेश अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेले तो कुछ भी मुमकिन है'

बांग्लादेश टीम 8 जून को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा विश्व कप मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - June 7, 2019 12:05 PM IST

आईसीसी विश्व कप 2019 में बांग्लादेश का अगला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में हैं। बांग्लादेश की सोफिया गार्डन्स से कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं। इसी मैदान पर उन्होंने 2005 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े उलटफेर में से एक माना जाता है। उस मैच में बांग्लादेश की टीम के सदस्य रहे मशरफे मुर्तजा अब टीम के कप्तान हैं।

मुर्तजा का कहना है कि इंग्लैंड विश्व कप की सबसे मजबूत टीम में से एक जरूर है लेकिन अगर बांग्लादेश अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलती है तो कुछ भी हो सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान मुर्तजा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वे (इंग्लैंड) टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। मैं जानता हूं कि उनसे मुकाबला आसान नहीं होगा। लेकिन अगर हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो फिर कुछ भी हो सकता है।’’

बांग्लादेश को कमजोर समझने के गलती नहीं करेगी इंग्लैंड: बांग्लादेश

TRENDING NOW

वहीं विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भी बांग्लादेश ने कई यादगार मैच खेले हैं। बांग्लादेश ने विश्व कप 2015 में एडिलेड में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 15 रन से हराकर उसे टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर कर दिया था। चार साल बाद जब बांग्लादेश फिर से इंग्लैंड के सामने होगी तो फैंस को 2015 के इतिहास को दोहराए जाने की उम्मीद होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बांग्लादेश ने जिस तरह से 245 रन के स्कोर बचाने के लिए अपनी जी जान लगा दी थी उससे भी मुर्तजा और साथियों के हौसले बुलंद हैं। न्यूजीलैंड ने आखिर में बमुश्किल ये मैच दो विकेट से जीता था।