IND vs SL: आखिरी लीग मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में जाना चाहेगा भारत

भारतीय टीम आठ मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में 13 प्‍वाइंट्स लेकर दूसरे स्‍थान पर है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 05, 2019, 06:00 PM IST

Published On Jul 05, 2019, 06:00 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2019, 06:00 PM IST

Virat Kohli, dimuth karunaratne copy

Virat Kohli (L), Dimuth Karunaratne (R) @ AFP

भारत और श्रीलंका का शनिवार को हेडिग्ले मैदान में आमना-सामना होना है। भारत पहले ही आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुका है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है। वहीं, श्रीलंका जीत के साथ विश्व कप से विदाई लेने के मूड में है।

पढ़ें:- वेस्‍टइंडीज के विश्‍व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने से दुखी हैं गेल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की नजरें साथ ही इस मैच में जीत हासिल कर लीग दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहकर करने की होगी। इसके लिए हालांकि उसे शनिवार को ही ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार की दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं, भारत 13 अंकों के साथ दूसरे।

भारत अगर श्रीलंका पर जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंक होंगे लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीत जाता है तो उसके 16 अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी। श्रीलंका से भारत को संभलकर रहना होगा क्योंकि यह टीम इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है। इस मैच में उसके पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए साख बचाने के लिए वह पूरे दम से भारत को मात देने की फिराक में होगी।

पढ़ें: विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को खुद को साबित करना होगा: बेलिस

श्रीलंकाई टीम की कमी निरंतरता रही है। कुछ खिलाड़ियों ने जरूर अच्छा किया है लेकिन टीम एक ईकाई के तौर पर बेहतर नहीं कर सकी। कुसल परेरा, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कुछ बेहतरीन पारियां खेलीं तो गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा ने टीम के लिए अच्छा किया, लेकिन इन तीनों के अलावा और कोई नाम इस विश्व कप में अपनी छाप नहीं छोड़ सका।

भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसको सिर्फ तीन खिलाड़ियों के जिम्मे रहना भारी पड़ सकता है। भारत के लिए यह अपनी गलतियों को सुधाराने वाला मैच है जो बीते दो-तीन मैचों में देखने को मिली हैं। नंबर-4 की समस्या अभी भी बरकरार है। युवा रिषभ पंत ने यहां कदम रखने के बाद ज्याद प्राभावित नहीं किया, लेकिन अगर कायदे से देखा जाए तो पंत ने सिर्फ दो मैच ही इस नंबर पर खेले हैं।

पढ़ें: आखिरी वनडे से पहले इमरान ताहिर ने कहा, ये दुखद पल होगा लेकिन मैं तैयार हूं

मध्य क्रम की चिंता भी भारत के लिए बड़ी है। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली अगर विफल होते हैं तो टीम का संभलना मुश्किल हो जाता है। गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में मौका दिया जा सकता है।

विजय शंकर के स्थान पर टीम में मयंक अग्रवाल को शमिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ मयंक वनडे डेब्‍यू कर पाते हैं या नहीं यह देखना होगा। गेंदबाजी में अगर वैसे देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अच्छा कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने भी प्रभावित किया है। पिछले मैच में कुलदीप नहीं खेले थे वह दोबारा टीम में शामिल किए जा सकते हैं इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Editor's Pick