दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली चोटिल !

नेट सेशन के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगने की खबर है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 02, 2019, 11:45 AM IST

Published On Jun 02, 2019, 11:45 AM IST

Last UpdatedJun 02, 2019, 11:45 AM IST

विराट कोहली (Getty images)

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम के ओपनिंग मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के चोटिल होने की खबर आई है। टीम इंडिया 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी।

कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम साउथम्पटन के द रोस बाउल स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। इस दौरान कप्तान टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट के साथ दिखे, जो कि कोहली के दाएं हाथ के अगुंठे पर स्प्रे लगा रहे थे। नेट सेशन खत्म होने के बाद मैदान से जाते हुए कोहली अपने दाएं हाथ के अंगूठे को ठंडे पानी से भरे ग्लास में डाले हुए नजर आए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैसे तो टीम इंडिया के ओपनिंग मैच में अभी तीन दिन बाकी हैं लेकिन टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज कोहली की चोट को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले घूमने निकली टीम इंडिया, फैंस ने किया ट्रोल

इंग्लैंड पहुंचने के बाद कुछ दिन आराम करने और घूमने के बाद भारतीय टीम ने 30 मई को साउथम्पटन में पहले नेट सेशन का आयोजन किया था। जहां कप्तान विराट गेंदबाजी करते नजर आए थे। इस दौरान फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने खिलाड़ियों से नई फील्डिंग ड्रिल करवाई।

शनिवार को हुए दूसरे सेशन में कोहली समेत भारतीय विश्व कप स्क्वाड के लगभग सभी खिलाड़ी वहां मौजूद थे। बीसीसीआई के ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल नेट में तालमेल के साथ गेंदबाजी करते दिखे।

Editor's Pick