इंग्लैंड के लिए विश्व कप जीतना बहुत अच्छा होगा: ब्रेट ली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए दोबारा जीत दर्ज करना बड़ी बात होगी।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 30, 2019, 04:36 PM IST

Published On May 30, 2019, 04:36 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 04:36 PM IST

ब्रेट ली © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि अगर इंग्लैंड की टीम गुरुवार से शुरू हो रहे विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब होती है तो ये क्रिकेट के लिए बेहतर होगा।

ली ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17.97 की औसत के साथ कुल 35 विकेट लिए थे। उन्होंने माना कि मेजबान टीम का पहली बार खिताब जीतना अच्छा होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ली के हवाले से बताया, “ऑस्ट्रेलिया के लिए दोबारा जीत दर्ज करना बड़ी बात होगी, लेकिन इंग्लैंड का खिताब जीतना बेहतर होगा।”

अनाधिकृत टी20 लीग में खेलने पर तीन महीने के लिए बैन हुए रिंकू सिंह

ली ने कहा, “विश्व कप में भारी मात्रा में दर्शक मौजूद होंगे और अगर मेजबान टीम अच्छा करती है तो वे अधिक रुचि दिखाएंगे। मैं समझता हूं कि इंग्लैंड को क्रिकेट में वो ताकत वापस चाहिए जो मैंने 2005 की एशेज सीरीज में देखी थी।”

इंग्लैंड ने 2005 एशेज में दमदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।
ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की सबसे सफल टीम है। उसने पिछले पांच में से चार संस्करण का खिताब जीता है।

‘इंग्लैंड, भारत प्रबल दावेदार हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया छुपी रूस्तम’

ली ने कहा, “मैंने दूसरे दिन एक साक्षात्कार दिया था और उसमें 2005 एशेज के बारे में बात की थी। मैं अभी भी कहूंगा कि वह सबसे बेहतरीन सीरीज थी जिसमें मैं खेला, मैंने उस सीरीज के हर पल का आनंद लिया। इंग्लैंड के लिए खिताब जीतना बहुत अच्छा होगा और ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति के लिए यह कहना आसान नहीं है।”

Editor's Pick