'विश्‍व कप में हमारे मैच विनिंग प्‍लेयर्स को करना होगा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन'

विंडीज ने वर्ष 1975 और 1979 में विश्‍व कप अपने नाम किया था।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 27, 2019, 06:48 PM IST

Published On May 27, 2019, 06:48 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 06:48 PM IST

jason holder IANS

jason holder @ IANS

मैच विजेता खिलाड़ियों की जब बात आती है तो वेस्टइंडीज के पास कई अच्छे नाम हैं, लेकिन कप्तान जेसन होल्डर का कहना है कि जब तक खिलाड़ी मैदान पर अच्छा नहीं करते तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

वेस्टइंडीज का इस विश्व कप का पहला अभ्यास मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ था जिसमें उसे सिर्फ 12.4 ओवर खेलने का मौका मिला था। इसके बाद बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था। कप्तान को हालांकि इस बात की फिक्र नहीं है कि उनके खिलाड़ी तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाड़ी टूर्नामेंट में अच्छा करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ENG vs AFG: जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी के सामने अफगानिस्‍तान 160 रन पर ढेर

इस मैच में हाशिम अमला ने अर्धशतक जमाया था तो वहीं क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली। होल्डर ने कहा, “दो बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और विकेट भी अच्छा कर रही थी। हमें कुछ बदलाव करने पड़े।”

पढ़ें:- इंग्‍लैंड के लिए अच्‍छी खबर, विश्‍व कप के लिए फिट हुए मार्क वुड

होल्डर ने अपने एक मजबूत मैच विजेता खिलाड़ी आंद्रे रसैल के बारे में कहा, “आंद्रे रसेल ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी असरदार साबित होते हैं। वह असर डालने वाले खिलाड़ी हैं और मैच विजेता हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि विश्व कप में वो बड़ा रोल निभाएंगे।”

पढ़ें:- सनथ जयसूर्या की मौत की झूठी खबर से सदमें में आए अश्विन

होल्डर ने कहा कि यह एक साथ अच्छा करने की बात है। “यह हर किसी के एक साथ अच्छा करने की बात है। हमारे पास निकोलस पूरन, इविन लुइस, जैसे नाम हैं, मैं ऐसे नाम ले सकता हूं जो कि मैच विजेता हैं। यह बस एक साथ अच्छा करने की बात है।” वेस्टइंडीज को अपना अगला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

Editor's Pick