'वर्ल्‍ड कप के शीर्ष-3 बल्‍लेबाजों में होंगे कोहली, बटलर और वार्नर'

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज मार्क वॉ ने सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों को चुना है

Edited By : Press Trust of India |May 24, 2019, 07:05 PM IST

Published On May 24, 2019, 07:05 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2019, 07:05 PM IST

Virat Kohli @AFP

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने विश्व कप के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को चुना है जिसमें उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर रखा है।

पढ़ें: मजबूत बल्‍लेबाजी लाइनअप के मामले में भारत से आगे इंग्‍लैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉ ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘जाहिर है विराट कोहली पहले स्थान पर रहेंगे।’

पिछले साल आईसीसी के तीन बड़े खिताब जीतने वाले कोहली से उम्मीद है कि वह भारत को तीसरे बार विश्व कप का चैंपियन बनाने के अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।

वॉ ने दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जोस बटलर को रखा है। बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंद में शतक लगया था और 77 गेंद में 150 रन की पारी खेली।

पढ़ें: अभ्यास के दौरान चोटिल हुए इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन

वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर को तीसरे स्थान पर रखा है। इस स्थान के लिए वॉ ने एरोन फिंच के नाम पर भी विचार किया था।

पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज ने कहा, एरोन फिंच शानदार खिलाड़ी हैं और डेविड वार्नर भी। मैं वार्नर के साथ जाउंगा।’

गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल तक निलंबित रहने के बाद वार्नर ने शानदार वापसी की है। वह आईपीएल में शीर्ष रन स्कोरर रहे हैं।

Editor's Pick