- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC WORLD CUP 2019: Mashrafe Mortaza to play World Cup opener despite hamstring strain
चोट के बावजूद वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे मुर्तजा
बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप में पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेलेगी
Published On May 29, 2019, 07:06 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2019, 07:06 PM IST
Mashrafe Mortaza @ Getty Image
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे।
पढ़ें: ‘धोनी के साथ बल्लेबाजी करना सपने जैसा, वापसी का श्रेय द्रविड़ को’
बांग्लादेश को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेलना है।
मुर्तजा को मंगलवार को भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी। वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने मुर्तजा के हवाले से लिखा, ‘कई बार इस तरह के मामलों में मुझे एक या दो ओवरों में गेंदबाजी करने में परेशानी होती है। एक बार जब मैं इससे पार पा लेता हूं तो कोई दिक्कत नहीं होती। आज (मंगलवार को) भी मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।’
पढ़ें: विश्व कप का बिगुल बजने को तैयार, विजेता टीम होगी मालामाल
बकौल मुर्तजा, ‘छठे ओवर में जरूर मुझे मांसपेशियों में खिंचाव हुआ। मैं अपने आप को चार या पांच ओवर बाद रोक सकता था लेकिन रोहित और कोहली लगातार रन कर रहे थे तो मुझे लगा कि ऐसी स्थिति में मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए।’
अभ्यास मैच के दौरान मुर्तजा को अधिकतर समय ड्रेसिंग रूम में देखा गया। उनकी जगह शाकिब अल हसन गेंदबाजी कर रहे थे।