'कोच मिकी ऑर्थर के विश्वास के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर कर पाया पाकिस्तान'

पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत का श्रेय कोच मिकी ऑर्थर को दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 04, 2019, 09:38 AM IST

Published On Jun 04, 2019, 09:38 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2019, 09:38 AM IST

मिकी ऑर्थर © Getty Images

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली का कहना है कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर लगातार 11 मैचों में मिली हार का सिलसिला तोड़ने के पीछे कोच मिकी आर्थर के टीम पर दिखाए विश्वास का हाथ हैं।

पाकिस्तान ने अपने आखिरी 11 वनडे मैच हारे, जिसमें विश्व कप मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से मिली सीरीज हार शामिल है। साथ ही पाकिस्तान विश्व कप में अपना पहला मैच भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 105 रनों के बड़े अंतर से हार गया था। लेकिन सोमवार को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 348/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के जो रूट और जोस बटलर के शतकों के बावजूद मेजबान टीम 9 विकेट खोकर 334 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हसन ने कहा, “हम बहुत निराश थे कि हमने लगातार 11 मैच गंवाए लेकिन एक चीज बहुत महत्वपूर्ण थी, हमें खुद पर विश्वास था। हमें बस थोड़ी किक की जरूरत थी और फिर हम लय में लौट आएंगे। हमें वो किक मिल गई। हमें जीत की जरूरत थी क्योंकि हम विश्व कप खेल रहे हैं। विश्व कप एक अलग खेल है, आपके ऊपर काफी दबाव है। लेकिन एक बात बहुत महत्वपूर्ण है, जो हमारे कोच हैं वो हमेशा हमारा समर्थन करते हैं। उस पल ने हमें बदल दिया क्योंकि हर कोई आश्वस्त था।”

रूट-बटलर का शतक बेकार, पाकिस्तान ने 14 रन से जीता मैच

सोमवार को नॉटिंघम में हुए मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में पाकिस्तान टीम के फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। हसन ने जीत के बाद फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “हमें लग रहा है कि हम घर पर खेल रहे हैं। चूंकि मैं 2016 में यहां आया था और फिर 2019 विश्व कप में यहां आया हूं, इसलिए ये हमारे घर जैसा लगता है क्योंकि बहुत से पाकिस्तानी फैंस हैं जो हमेशा आते हैं और हमारा समर्थन करते हैं।”

Editor's Pick