- Home
- News
- ICC World Cup 2019: Miffed by no-show of Indian player at briefing, media declines ‘press conference’
विश्व कप: मीडिया ने किया भारतीय टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार
सोमवार को साउथम्पटन में टीम के किसी सदस्य को मीडिया से बात करना था। लेकिन विश्व कप टीम के किसी खिलाड़ी के ना आने की वजह से मीडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।
Published On Jun 03, 2019, 07:49 PM IST
Last UpdatedJun 03, 2019, 07:49 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम और मीडिया के बीच का रिश्ता वैसा नजर नहीं आता, जैसा कभी हुआ करता था। खासकर विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद से ही टीम, मीडिया से दूरी बनाकर रखती है और सवालों से कन्नी काटती नजर आती है।
सोमवार को साउथम्पटन में भारतीय टीम के किसी सदस्य को मीडिया से बात करना था। लेकिन विश्व कप टीम के किसी खिलाड़ी के ना आने की वजह से मीडिया ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।
पढ़ें:- ‘पाकिस्तान के खिलाफ 10 में से 9 बार जीत जाएगी टीम इंडिया’
आईसीसी विश्व कप के दौरान प्रोटोकॉल के मुताबिक आईसीसी टीम के दिन का कार्यक्रम मीडिया को मुहैया कराती है। इसमें टीम के प्रैक्टिस और मीडिया के साथ बात करने के वक्त की जानकारी होती है।
भारतीय क्रिकेट टीम 24 मई को विश्व कप खेलने पहुंची थी, तब से अब तक पहली और आखिरी बार मीडिया से बात करने आने वाले खिलाड़ी केएल राहुल हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच में शतक बनाने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की थी। यह छह दिन पुरानी बात है और तब से अब तक टीम के 4 प्रैक्टिस सेशन हो चुके हैं लेकिन किसी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ ने मीडिया से बात नहीं की है।
पढ़ें:- ‘विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर’
सोमवार को मीडिया भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी का इंतजार कर रही थी क्योंकि प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर थी। कॉन्फ्रेंस के शुरू होने से ठीक पहले इस बात की जानकारी दी गई कि टीम के साथ नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए बुलाए गए दीपक चाहर और आवेश खान उनसे बात कर सकते हैं।
भारतीय मीडिया इस बात से बेहद नाराज हुई कि विश्व कप टीम का कोई खिलाड़ी उनसे बात करने नहीं आया। वैसे इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि मीडिया से बात करने कौन आने वाला है।

बीसीसीआई के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक टीम ने विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेला है तो वो क्या बात करेंगे।
मीडिया इस बात से काफी नाराज हुई और अधिकारी के कहा गया कि क्या कोई भारतीय टीम का खिलाड़ी उनसे बात करने नहीं आ सकता। अधिकारी ने जाकर मालूम किया और वापस आकर कहा, चाहर और आवेश ही इस वक्त मीडिया से बात करने के लिए उपलब्ध हैं।
इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए सभी पत्रकारों ने खिलाड़ी से बिना बात किए इसका बहिष्कार कर वापस जाना सही समझा।