इंग्‍लैंड के लिए अच्‍छी खबर, विश्‍व कप के लिए फिट हुए मार्क वुड

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अभ्‍यास मैच के दौरान वुड चोटिल हो गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |May 27, 2019, 03:04 PM IST

Published On May 27, 2019, 03:04 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 03:04 PM IST

Mark Wood AFP

Mark Wood (File Photo) @ AFP

इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वर्ल्‍ड कप के पहले मैच का हिस्‍सा बनने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्‍यास मैच के दौरान उनके बाएं पैर के टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्‍हें पैर का स्‍कैन भी कराना पड़ा था।

पढ़ें:- ‘विश्‍व कप का प्रेशर झेल पाना श्रीलंका के लिए होगी सबसे बड़ी चुनौती’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्‍लैंड की टीम के लिए ये एक बड़ी राहत की तरह है। जोफ्रा आर्चर और वुड दोनों 90 mph की गति से गेंद कराने में सक्षम हैं। विश्‍व कप में दोनों मेजबान टीम के तेज गेंदबाजी अटैक का मुख्‍य हिस्‍सा हैं।

पढ़ें:- नाथन लियोन बोले- इंग्‍लैड के क्रिकेट फैन्‍स हैं काफी क्रूर

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अभ्‍यास मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी बेहद कम अंतराल में ही चोटिल हो गए थे। चौथे ओवर में पहले वुड के टखने में चोट लगी। मिडविकेट पर फील्डिंग के दौरान बॉल पकड़ने की कोशिश में वो चोटिल हो गए थे। इसी ओवर में आर्चर भी चोटिल हो गए। हालांकि कुछ देर बाद आर्चर दोबारा मैदान में आ गए थे। इस मैच के दौरान स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन की उंगली में भी चोट लग गई थी।

पढ़ें:- ‘विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के रहने से कोहली को मदद मिलेगी’

ईसीबी की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि वुड के टखने की चोट के पुराने इतिहास को देखते हुए एहतियात के तौर पर स्‍कैन कराया जा रहा है। टीम की मेडिकल टीम ये सुनिश्चित करना चाहती है कि कुछ भी गंभीर नहीं हो।

Editor's Pick