- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC WORLD CUP 2019: Pakistan Can’t Defeat Virat Kohli’s Team India Says Suresh Raina
भारत को पाकिस्तान विश्व कप में नहीं हरा सकता है- सुरेश रैना
अब तक विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है और भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है इस बार भी यह रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।
Published On Jun 02, 2019, 06:17 PM IST
Last UpdatedJun 02, 2019, 06:17 PM IST
Virat Kohli Suresh Raina and Chahal @Getty Images
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप का मुकाबला हमेशा ही चर्चा का विषय बनता है। वजह है भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड। अब तक विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है और भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है इस बार भी यह रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।
एएनआई के मुताबिक, ”मुझे नहीं लगता इस वक्त कोई भी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बारे में सोच रहा होगा क्योंकि हमें शुरुआती मुकाबलों में अच्छा करने की जरूरत है। अगर हम उन मुकाबलों को जीतने में कामयाब होते हैं तो मुझे नहीं लगता पाकिस्तान के साथ होने वाला मुकाबला कोई मुद्दा होगा।”
पढ़ें:- विश्व कप : मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करना चाहेगी पाकिस्तान
रैना ने माना शुरुआती मुकाबलों पर बहुत कुछ निर्भर करेगा, ”अगर हम कुछ एक मुकाबलों में हार जाते हैं तो फिर मैं सोचता हूं पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत पर दबाव रहेगा। अगर हमने शुरुआती तीन मुकाबले जीत लिए तो फिर मुझे नहीं लगता पाकिस्तान के खिलाफ हमारा विश्व कप में रिकॉर्ड टूटने वाला है। पाकिस्तान हमें नहीं हरा सकता।”
कप्तान विराट और पूर्व कप्तान धोनी पर रहेगी नजर, ”विराट कोहली इस विश्व कप में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी रहने वाले हैं और उनके अलावा माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) की भूमिका भी इस बार काफी अहम रहने वाली है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।”
”अगर हमने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराया तो फिर मुझे नहीं लगता कोई भी टीम हमें विश्व कप जीतने से रोक सकती है।”
भारतीय टीम को विश्व कप में पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक हार मिली थी। विंडीज के धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी पाकिस्तानी टीम महज 105 रन पर ढेर हो गई थी।