भारत को विश्‍व कप जीत की शुभकामनाएं देने पर ट्रोल हुआ पाक पेसर

विश्‍व कप में टीम इंडिया ने लगातार सातवीं बार पाकिस्‍तान को मात दी है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 21, 2019, 08:32 PM IST

Published On Jun 21, 2019, 08:32 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2019, 08:32 PM IST

Hasan ali © Getty Images

Hasan ali (File Photo) © Getty Images

भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद कप्तान सरफराज खान के साथ-साथ तेज गेंदबाज हसन अली की भी जमकर आलोचना हुई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेले गए मैच में भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर पाकिस्तान को 89 रनों से शिकस्त दी। हसन ने मैच में नौ ओवर में 84 रन दिए और शोएब अख्तर समेत कई दिग्‍गजों ने उनकी आलोचना की।  (World Cup Points Table)

पढ़ें:- रिषभ बोले- विश्‍व कप टीम में चयन नहीं होने से मैं..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बार भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जमकर खुशी मनाई और हसन भी इसमें शामिल हुए। एक पत्रकार ने ट्वीट किया, “भारतीय टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं। टीम ने हमें एक भारतीय के रूप में गर्व करने एवं जश्न बनाने का मौका दिया। भारत अब विश्व कप जीतो।”

हसन ने इसपर जवाब दिया, “मुबारक हो आपकी दुआ पूरी हो गई।”इसके बाद, 24 वर्षीय गेंदबाज की जमकर आलोचना हुई जिसके कारण उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

Editor's Pick