...जब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कोच कॉलिंगवुड को फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा

आर्चर सीमारेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे

Edited By : Press Trust of India |May 25, 2019, 08:00 PM IST

Published On May 25, 2019, 08:00 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2019, 08:00 PM IST

Paul Collingwood @ getty Image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान पूर्व कप्तान और मौजूदा सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने के बाद फील्‍डर के रूप में मैदान पर उतरना पड़ा।

पढ़ें: जडेजा का अर्धशतक, कीवी गेंदबाजों ने भारत को 179 रन पर रोका

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड को कप्तान के तौर पर 2010 टी-20 विश्व कप में चैम्पियन बनाने वाले फील्डिंग कोच कॉलिंगवुड को जोफ्रा आर्चर के स्थान पर क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतरना पड़ा। आर्चर सीमारेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे।

आर्चर खुद ही मार्क वुड के चोटिल होने के बाद उनके स्थान पर क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे थे। अपने चौथे ओवर की गेंदबाजी के दौरान वुड की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

कप्तान इयोन मोर्गन अंगुली और स्पिनर आदिल रशीद कंधे में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

पढ़ें: मजबूत बल्‍लेबाजी लाइनअप के मामले में भारत से आगे इंग्‍लैंड

कॉलिंगवुड ने 2001 से 2011 के बीच इंग्लैंड के लिए 197 एकदिवसीय मैचों में 5,000 से अधिक रन बनाने के साथ 111 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

Editor's Pick