• Home
  • News
  • ICC World Cup 2019: Prince Harry sledged Australian skipper Aaron Finch

ICC विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को स्लेज करते दिखे प्रिंस हैरी

विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के कप्तान बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस हैरी से मिले।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2019, 11:40 AM IST

Published On May 30, 2019, 11:40 AM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 11:40 AM IST

प्रिस हैरी, एरोन फिंच (CA)

विश्व कप 2019 शुरू होने से पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी 10 टीमों के कप्तान इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ से मिले। मेजबान टीम के कप्तान इयोन मोर्गन समेत विराट कोहली, एरोन फिंच, केन विलियमसन, सरफराज अहमद, मशरफे मुर्तजा, गुलबदीन नायब, जेसन होल्डर, फाफ डु प्लेसिस और दिमुथ करुणारत्ने रॉयल परिवार से मिले।

इस दौरान प्रिंस हैरी ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की पुरानी प्रतिद्वंदिता को हवा देते हुए कंगारू कप्तान फिंच के साथ मजाक किया। ड्यूक ऑफ ससेक्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप थोड़ा बूढ़े हो रहे हैं, नहीं? आप कितने समय से खेल रहे हैं?” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से फिंच और प्रिंस हैरी की तस्वीर पोस्ट की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC विश्व कप: कप्तानों से मिली महारानी एलिजाबेथ, टूर्नामेंट का शानदार आगाज

महारानी एलिजाबेथ कप्तानों के अलावा पैलेस में आयोजित गार्डन पार्टी के दौरान बाकी खिलाड़ियों से भी मिली। पार्टी के दौरान करीबन 8,000 मेहमान मौजूद थे।

विश्व कप का पहला मैच आज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 7:30 (इंग्लैंड के समयानुसार) बजे से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। बता दें कि प्रिस हैरी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

Editor's Pick